राजनीति

भारतीय नाविकों की गुहार !! हम सैनिक नहीं, फिर हम पर हमले क्यों?हम अपने परिवार का पेट पालने के लिए समुद्र में नौकरी कर रहे हैं-

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच भारतीय नागरिक एक बार फिर इसकी कीमत चुका रहे हैं। ओमान के तट के पास हुए अमेरिकी सैन्य हमलों में हाल ही में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य भारतीय नागरिकों की जान खतरे में पड़ गई है।

इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है जिसमें जहाज पर कार्यरत भारतीय नाविक भावुक अपील करते हुए कह रहे हैं कि उनका किसी युद्ध या राजनीतिक विवाद से कोई संबंध नहीं है। उनका कहना है कि वे केवल अपने परिवार का पेट पालने के लिए समुद्र में काम कर रहे हैं। वे न तो किसी देश के सैनिक हैं और न ही किसी के दुश्मन, फिर भी दो देशों के संघर्ष में उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

नाविकों ने विश्व समुदाय से अपील करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों और समुद्री कर्मचारियों को युद्ध का शिकार नहीं बन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *