देशब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस बिहार का 1.25 लाख का इनामी बदमाश ढेर

-वाराणसी से एक लाख और चंदौली से 25 हजार का था इनाम –
-सहारनपुर में पुलिस और एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड- -सहारनपुर में पुलिस और एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में बिहार का रहने वाला ललन सिंह उर्फ लल्लन मारा गया-
-लल्लन के ऊपर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम रखा था, जबकि चंदौली पुलिस ने भी उसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था-

लल्लन के ऊपर कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे, जिसके बाद पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। इसके बाद रविवार की देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

2022 में घोषित हुआ था इनाम
जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के सरसावा-नाकुर रोड पर रविवार की देर रात एडिशनल एसपी लाल प्रताप सिंह की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपए के इनामी बदमाश लल्लन की गोली लगने से मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *